अपना जिला

दुर्घटना : बाइक की चपेट में आने से किशोरी गंभीर, रेफर

मधुबन,/ मऊ।स्थानीय थाना क्षेत्र के मधुबन-बेल्थरारोड मार्ग स्थित कमलसागर चट्टी के समीप मंगलवार की दोपहर बाइक की चपेट में आने से एक दस वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। आस-पास के लोगों के सहयोग से परिजनों ने उपचार के सीएचसी फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बच्ची की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
थाना क्षेत्र के रामपुर बेलौली पुलिस चौकी अंतर्गत बस्ती वर्सी निधियांव गांव निवासी कु. राधा (10) पुत्री अनिल राजभर मंगलवार की दोपहर दो बजे गांव से सटे कमलसागर चट्टी पर कुछ सामान खरीदने के लिए आई थी। जैसे ही वह सड़क के उस पार चली कि बेल्थरारोड की तरफ से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर उसे जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर लगते ही किशोरी सड़क पर गिरकर लहुलूहान हो गई। दुर्घटना देख आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना घरवालों को देकर उसे उपचार के लिए अस्पताल भेंजवा दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *