दी आर्य शिक्षा मंडल के अध्यक्ष बने दिनेश नंदन राय
मऊ। दी आर्य शिक्षा मंडल मऊनाथ भंजन की सोसाइटी के प्रबंध कार्यकारिणी समिति का निर्वाचन शुक्रवार को अपराहन 4:00 बजे संस्था के मुख्यालय आर्य शिक्षा मंडल के अध्यक्ष दिनेश नंदन राय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से दिनेश नंदन राय अध्यक्ष, राजेंद्र प्रताप उपाध्यक्ष, रमेश चंद आर्य मंत्री, उदय प्रताप आर्य कोषाध्यक्ष चुने गए। तथा कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में महेंद्र कुमार खंडेलवाल, विष्णु कुमार टंडन, शिव शंकर आर्य, आलोक मेहरोत्रा, रमाशंकर आर्य, विजय बहादुर सिंह चुने गए।