दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष शक्ति सिंह का मऊ आगमन पर भव्य स्वागत
दोहरीघाट। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में मऊ बलिया सहित पूर्वांचल का नाम रोशन करने वाले डीयू के उपाध्यक्ष शक्ति सिंह निर्वाचित होने के बाद पहली बार अपने घर मऊ व बलिया आगमन होने पर गोरखपुर मार्ग से मऊ जनपद के दोहरीघाट सीमा में प्रवेश करते ही दोहरीघाट व गोठा बाजार में उनका फूल मालाओं से जमकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही शक्ति सिंह का मऊ जनपद के घोसी, कोपागंज, नगर के बलिया मोड़ व भीटी पहुंचने पर छात्र नेताओं व युवाओं ने जमकर फूल मालाओं से स्वागत किया।
जनपद सीमा में प्रवेश करने के बाद युवा छात्र नेता शक्ति सिंह को गोरखपुर क्षेत्र के बड़हलगंज व आसपास के समर्थकों ने मऊ सीमा के दोहरीघाट में प्रवेश गगन भेदी नारों के साथ कराया। यहां समर्थकों व छात्र नेताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। वहां से उनका काफिला जैसे ही गोंठा बाजार में पंहुचा अपने साथियों सहित युवाओं का हुजूम लेकर ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार राय उर्फ राजू राय ने उनका भव्य स्वागत किया गया। गाड़ियों की काफिलों के साथ निर्वाचित होने के बाद पहली बार मऊ पंहुचे शक्ति सिंह अपने जनपद में स्वागत से अभिभूत दिखे। शक्ति सिंह ने कहा कि आज जो अपने गृह जनपद में पहुंचते ही गोठा बाजार मे मेरा स्वागत प्रमुख व उनकी टीम द्वारा किया गया मै धन्य हो गया। युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति है इस क्षेत्र के छात्रों के सम्मान के लिये या उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिये या मेरे द्वारा किसी को भी कोई मदद की आवश्यकता होगी मैं सदा तत्पर रहूँगा। आज दिल्ली में मेरा ही नही मेरे जनपद का नाम रोशन हुआ है यह मेरी जीत आप सबके सहयोग से हुई है। आप सभी लोगों ने जो हमें मऊ रहकर दिल्ली में हौसला दिया तथा विजय के साथ मऊ आने पर जो स्वागत किया उसका मैं ताउम्र ऋणी हूं। वहीं ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार राय राजू राय द्वारा शक्ति सिंह का स्वागत फूल माला से करने के बाद मिठाई बाँटी। स्वागत करने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश राय, श्यामसुन्दर मौर्य, अरूण राय, अमीत उपाध्याय, रिकल राय, मोनू राय, सुजिन्द्र राय, सौरभ राय समेत आदि लोग मौजूद रहे। स्वागत का सिलसिला और शक्ति सिंह का काफिला जैसे ही घोसी और कोपागंज होते हुए मऊ नगर के बलिया मोड़ और भीटी पहुंचा पहले से अपने युवा छात्र नेता के स्वागत में खड़े छात्र नेता व युवाओं ने जमकर शक्ति सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए और उनका स्वागत फूल मालाओं से किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से डीसीएस के पीजी कॉलेज मऊ के छात्र संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुधांशु सिंह, गौरव सिंह, विजय सिंह, शिशुपाल सिंह, प्रतिक जयसवाल, आशुतोष सिंह मनी, राघवेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

