तथाकथित पत्रकार द्वारा वन दरोगा से रंगदारी की मांग के मामले में मुकदमा दर्ज
चौकियामोड़/बलिया। उभांव पुलिस ने स्थानीय रेंज के नगरा सेक्शन के एक वन दरोगा से एक तथाकथित पत्रकार द्वारा रंगदारी की मांग करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वन दरोगा ने पुलिस को तहरीर देकर अपने को एक न्यूज चैनल का पत्रकार बताने वाले युवक द्वारा दूरभाष पर रंगदारी मागने का आरोप लगाया थां। तथाकथित पत्रकार द्वारा ऐसा न करने की स्थिति में परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गयी थी।
बिल्थरारोड रेंज के नगरा सेक्शन के वन दरोगा अमित कुमार ने गुरूवार को उभांव पुलिस को दिये गये तहरीर में आरोप लगाया था कि बुधवार की अपराह्न 1 बजकर 52 मिनट पर मोबाइल नं0- 9598….. से फोन आया कि मे इस न्यूज चैनल का पत्रकार अजय सिंह बोल रहा हूं। तथाकथित पत्रकार ने वन दरोगा से तत्काल 5 हजार रूपये की डिमाण्ड करते हुए उन्हे ऐसा न करने की स्थिति में अपने चैनल व अखबार में उनके खिलाफ समाचार छापने की धमकी दी थी। यह धमकी बुधवार के बाद बृहस्पतिवार को भी वन दरोगा को दी गयी थी। पुलिस ने बन दरोगा की तहरीर पर शुक्रवार को तथाकथित पत्रकार के विरूद्ध भादवि की घारा 384 व 507 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
