खास-मेहमान

डॉ ज्ञानेश्वर टेंभरे की रचना “आओ नव वर्ष मनाये”

जन्मतिथि लिखी अंग्रेजी पंचाग से पंडित ने।
वही तिथि लिखी स्कुल भरती पर गुरुजी ने।
लग्नतिथि लिखी निमंत्रण पत्रिका पर खुद ने।
उसी तिथि पर अपना हमतुम जन्मदिन मनाये।।१।।

बेटा बेटी की जन्मपत्रिका पर लिखे अंग्रेजी तिथि।
बेटा बेटी के स्कुल दाखले पर लिखे अंग्रेजी तिथि।
बेटा बेटी के लग्न निमंत्रण पर लिखे अंग्रेजी तिथि।
उसी तिथि पर उनका जन्मदिन मनाये।।२।।

पुण्य तिथि के लिए करे अंग्रेजी तिथि स्मरण।
जन्मतिथि के लिए करे अंग्रेजी तिथि स्मरण।
स्वतंत्रता दिवस के लिए करे १५ अगस्त स्मरण।
गणतंत्र दिवस के लिए करे २६ जनवरी स्मरण।।३।।

हाफप्यांट टीशर्ट पहनकर
हिंदू संस्कृति ना गुणगुनावो।
पहले घर की पाश्चिमात्य जीवन शैली त्यागो।
पहले खुद बदलो फिर उपदेश सुनाओ।
हिंदुपंचाग के घडीयाली आसु न बहाओ।।४।।

आओ नव वर्ष का हसकर करे स्वागत।
एक जनवरी पर्व मनाये जमकर।
एकदुजे के गिलेसिकवे भूलाकर।
नववर्ष पर सुधा सरिता बहाये।।५।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *