अपना जिला

डीएम का रतनपुरा एवं पहसा स्थित धान क्रय केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

मऊ, 24 दिसम्बर,2017। नवागत जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु द्वारा रविवार को रतनपुरा एवं पहसा स्थित धान क्रय केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारी एवं बी0डी0ओ0 को भी अपने-अपने क्षेत्रों में धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारी को लेखपालों को ग्राम स्तर पर किसानों को अपना धान क्रय केन्द पर लाने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी क्रय एजेन्सियों को अपना-अपना लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिये, साथ ही कहा कि अन्यथा उनके खिलाफ सख्त-सख्त कार्रवाही की जायेगी। जिलाधिकारी द्वारा धान के क्रय में धीमी प्रगति पर नराजगी व्यक्त की गयी और अधिशासी अभियन्ता आर0एम0ओ0 को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये।
उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी, अधिशासी अभियन्ता आरएमओ, सभी एजेन्सी के जिला स्तरीय अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *