अपना जिला

जिलाधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार को लोगों ने दी भावभीनी विदाई

मऊ। जिलाधिकारी मऊ ऋषिरेन्द्र कुमार का स्थानान्तरण जनपद बागपत में जिलाधिकारी के पद पर हो जाने के फलस्वरूप दिनांक 21 दिसम्बर,2017 को कलेक्ट्रेट के सभागार में निवर्तमान जिलाधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार का विदाई समारोह कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन के अधिकारियां/कर्मचारियों एवं अन्य समस्त विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। विदाई का यह अवसर सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को कष्ट दायक प्रतित हुआ। जिलाधिकारी के विदाई के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा निवर्तमान जिलाधिकारी के कार्यकुशलता को गीत तथा उद्बोधन के माध्यम से व्यक्त किया गया एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि निश्चित रूप से जनपद के सभी अधिकारियों के कार्यकुशलता के वजह से सारे कार्य सफलतापूर्वक संचालित होते रहें इसके लिए सभी अधिकारियों को जिलाधिकारी ने धन्यवाद दिया। उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक ललीत कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी मनीलाल, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, डी0सी0 मनरेगा तेजभान सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, डी0एफ0ओ0, कुमार हर्ष आई0ए0एस0, मुख्य राजस्व अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गये। संचालन वन्दोवस्त अधिकारी चकबन्दी आलोक कुमार द्वारा किया गया।
उक्त अवसर पर सभी उप जिलाधिकारी, विकास भवन के सभी अधिकारी/कर्मचारी, एवं कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी कर्मचारी, डा0 संजय सिंह, रंजीत राय पत्रकार आदि लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *