अपना जिला

घोसी में तहसील दिवस में 106 शिकायती पत्र आये 3 प्रतिशत का तुरन्त हुआ निस्तारण

घोसी। स्थानीय तहसील के सभागार में मंगलवार को उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील दिवस सम्पन्न हुआ। इस बार तहसील दिवस में फरियादियो की काफी लंबी कतार देखने को मिली। इस मंगलवार की कुल 106 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमे से लगभग 40 राजस्व से सम्बंधित थे तो वही 25 पुलिस विभाग से सम्बंधित शिकायती पत्र आये। 20 खण्ड विकासः अधिकारी से सम्बंधित थे तो वही 16 अतिक्रमण से सम्बंधित थे 15 राशन कार्ड एवं भूमि विवाद से सम्बंधित शिकायत आयी। जिसमे से 3 शिकायतों का तुरन्त वही निस्तारण कर दिया गया। सभी शिकायती पत्र सम्बंधित विभाग को हस्तांतरित कर दिए गए। इस तहसील दिवस में उपजिलाअधिकारी घोसी पी टी वर्मा तहसीलदार घोसी एस आई राजपत यादव, कोतवाल कानूनगो अशोक सिंह, नगर पंचायत से उमेश यादव एस डी औ परशुराम ठाकुर डॉ अतुल कुमार परशुराम यादव, राजेश सिंह सहित सम्बंधित विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *