Uncategorized

गणतंत्र दिवस पर कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने मदन सिंह, मदन मोहन, प्रदीप सिंह, डा. संजय सिंह सहित दर्जनों को किया सम्मानित

मऊ। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व जनपद मऊ के पुलिस लाईन/पुलिस अधीक्षक कार्यालय व समस्त थानों पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन के परेड ग्राउण्ड के ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान रहे। श्री चौहान, जिलाधिकारी व एसपी द्वारा सुरक्षा बलों की सलामी के बीच झंडारोहण किया गया। इस दौरान श्री चौहान ने शांति का प्रतीक कबूतर व गुब्बारे को आसमान में छोड़ा गया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंत्री/पुलिस अधीक्षक द्वारा निम्नलिखित नागरिकों को सहरानीय कार्य हेतु सम्मानित किया गया।
जिसमें अलक्षेन्द्र विक्रम सिंह उर्फ मदन सिंह व मकसूद खां को हिन्दू-मुस्लिम एकता सद्भावना हेतु। मदन मोहन पाण्डेय को पुलिस लाईन व दलित/मुसहर बस्तियों में योगा कार्यक्रम हेतु।, प्रदीप सिंह को पीक/सोशल पत्राकारिता के स्थान पर सकारात्मक/सामाजिक पत्रकारिता हेतु। डा0 संजय सिंह को पुलिस टीम के साथ मुसहर/लोना हरिजन बस्ती के लोगों को नौकरी देने व अन्य कार्यों हेतु। अबू फैसल को पुलिस मित्र के कार्यों हेतु। कु0 पूजा को पुलिस विभाग द्वारा स्वरोजगार शुरु करने हेतु सिलाई मशीन प्रदान की गयी।
इसके अलावा जिलाधिकारी व एसपी ने कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर किया सम्मानित।
इसके अतिरिक्त कु0 महिमा यादव को हाईस्कूल जनपद टाप करने हेतु। कु0 आकांक्षा सिंह को इण्टरमीडिएट जनपद टाप करने हेतु। 9. कु0 अनुराधा गौड़ को दिव्यांग कालेज में कक्षा 05 टाप करने हेतु। 10. श्री ठाकुर सिंह को जनपद में बेस्ट किसान हेतु। 11. स्वतंत्रता सेनानी विद्या राय को आजादी में योगदान के लिए सम्मानित। किया गया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंत्री द्वारा जनपद मऊ पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह को अपराधियों पर नकेल कसने व जिले में शांति व्यवस्था उच्चकोटि की बनाये रखने हेतु सम्मानित किया गया तथा पुलिस विभाग के निम्नलिखित अधिकारी/कर्मचारीगणों को सम्मानित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ल को उत्कृष्ठ कार्य हेतु। प्रतिसार निरीक्षक सुदामा राम को पुलिस लाईन में फुटबाल ग्राउंड, चिल्ड्रेन पार्क व महिला कौशल विकास केन्द्र स्थापित तथा अन्य सराहनीय कार्यों हेतु। उ0नि0 संजय सरोज को डीजीपी उ0प्र0 द्वारा कमेंडेशन डिस्क। आरक्षी अजीत पटेल को सोषल मीडिया/पीआरओ सेल के उत्कृष्ठ कार्य हेतु। आरक्षी संजय सिंह को सर्विलांस सेल के सराहनीय कार्य हेतु। इसके अलावा अन्य 08 लोगों को सराहनीय कार्य हेतु सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव व सबा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *