लाॅक डाउन और भारत

कोरोना से नहीं बल्कि सरकार की अव्यवस्था से गई चेतन चौहान की जान : सुनील साजन

अस्पताल में कैबिनेट मंत्री स्व. चेतन चौहान से डाक्टरो ने नहीं किया अच्छा बर्ताव, सपा एमएलसी सुनील साजन


लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व भारत के पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का कोरोना संक्रमण से निधन होनेे के बाद
शनिवार को विधानसभा के सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य सुनील साजन ने चेतन चौहन से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सबके सामने रख सकते में डाल दिया तथा योगी सरकार को कटघरा मेेंं खड़ा करने की कोशिश की। साजन ने बताया कि कोरोना से जान गंवाने वाले भाजपा के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के साथ अस्पातल में अच्छा व्यवहार नहीं किया गया। उन्होंने कोरोना के दौरान स्वयं अपने इलाज का दर्द बयां करते हुए बताया कि अस्पताल में चिकित्सक व उनकी टीम सरकार के अपने ही मंत्री के साथ बुुुरा सलूक कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने योगी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।
एमएलसी सुनील साजन ने भरे सदन में जो बातें बताई उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया, उन्होंने कहा, ”गेट से ही पूछते हैं कि चेतन कौन है? मंत्री चेतन चौहान बहुत सरल थे, उन्होंने हाथ खड़ा किया, टीम आई और पूछा- चेतन, आपको कब हुआ कोरोना, फिर उन्होंने अपनी बात बताई, इस बीच एक दूसरा स्टाफ बोला-चेतन, तुम क्या करते हो? सुनील साजन ने बताया इस दौरान मंत्री चेतन चौहान ने कुर्ता पजामा पहन रखा था,
अस्पताल स्टाफ के सवाल का जवाब देते हुए चेतन चौहान ने कहा, ‘मैं कैबिनेट मंत्री हूं. इस पर एक स्टाफ ने कहा, कहां के? उन्होंने फिर जबाव दिया, उत्तर प्रदेश सरकार के. बकौल साजन,’मैं इस सोच में पड़ गया कि कैसे ये लोग एक मंत्री से ऐसी बदतमीजी से बात कर सकते है? लेकिन मुझे भरोसा हुआ कि मंत्री ने जब कहा कि वे यूपी के कैबिनेट मंत्री हैं तो शायद वे चेतन जी कहेंगे या सम्मान से बात करेंगे,
इतना सब सुनने के बाद भी जब पीजीआई के स्टाफ ने कहा- चेतन, तुम्हारे घर में और कौन संक्रमित है? तब ये सुनकर मुझे गुस्सा भी आया, दुख भी हुआ और सरकार पर भी गुस्सा आया,
सुनील साजन ने कहा- तो क्या उत्तर प्रदेश में सिर्फ सीएम योगी आदित्यनाथ का सम्मान होगा? अगर किसी मंत्री को कोरोना हो जाए तो उनके साथ कैसे व्यवहार होगा ये आप सोच नहीं सकते,
उन्होंने सदन में कहा, हम भगवान से प्रार्थन करेंगे की किसी को कोरोना न हो. बकौल साजन,” जब मैं अपना गुस्सा रोक नहीं पाया मैंने डॉक्टर से कहा- क्या आप जानते है ये कौन हैं? मैंने कहा- ये वो चेतन हैं तो देश के लिए क्रिकेट खेलते थे. फिर डॉक्टर ने कहा- अच्छा ये वो चेतन हैं. इतना कहते हुए पूरा स्टाफ बाहर चला गया।
सुनील साजन ने कहा, चेतन चौहान दो दिन तक हमारे बगल में रहे. वो जो घुटन महसूस कर रहे थे और कोई नहीं कर सकता, कोरोना से नहीं बल्कि सरकार की अव्यवस्था से उनकी जान गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *