उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी होंगे ओम प्रकाश सिंह
लखनऊ। नववर्ष आगमन के साथ ही उत्तर प्रदेश के नये डीजीपी होंगे ओम प्रकाश सिंह। मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी ने आज नये डीजीपी की घोषणा की। श्री सिंह 1983 बैच के आईपीएस हैं। मुख्यमंत्री ने ओपी सिंह को नया डीजीपी बनाया है। डीजीपी सुलखान सिंह के रिटायर होने के बाद ओपी सिंह को यह कमान सौंपा गया है। वर्तमान में डीजी सीआईएसएफ हैं ओम प्रकाश सिंह। नये डीजीपी ओम प्रकाश सिंह के कार्यभार ग्रहण करने तक डीजीपी का कार्य एडीजी एलओ आनंद कुमार देखेंगे।
उम्मीद है कि नव वर्ष के साथ उत्तर प्रदेश का कमान नए डीजीपी के रूप में संभालने के बाद ओम प्रकाश सिंह यूपी के कानून व्यवस्था में बेहतर कार्य करेंगे।