आलोक जायसवाल ने योगी के आने के पहले ली भाजपा की सदस्यता, करेंगे डिंपल का प्रचार
मऊ। भारतीय जनता पार्टी के कुनबे को बढ़ने का कार्यक्रम लगातार जारी है, उसी क्रम में मुख्यमंत्री के आने के पूर्व संध्या पर सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व प्रधान आलोक जायसवाल ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली । केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर आलोक जायसवाल ने क्षेत्रीय महामंत्री विनोद राय व भाजपा जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली।
क्षेत्रीय महामंत्री विनोद राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बढ़ने का क्रम लगातार जारी जो कि आने वाले दिनों के लिए शुभ संकेत है।
जिलाध्यक्ष ने आलोक जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा हर विकासवादी सोच वाले व्यक्ति को अपने ओर आकर्षित करती है। जो लोग प्रगतिशिल विचारधारा वाले हैं वह हर पतिस्थिति में भाजपा का समर्थन करेंगें।
आलोक जायसवाल ने भाजपा की सदस्यता लेने के पश्चात कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकाशवादी सोच का लोहा आज पूरी दुनिया मान चुकी है। प्रधानमंत्री की कठोर मेहनत और तत्परता से मैं बेहद प्रभावित हूं, उसी तरह हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिन रात प्रदेश की बिगड़ी व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कठोर परिश्रम कर रहे है जिसका अब सुखद परिणाम भी दिखने लगा है। मैं दोनों ही महान राजनैतिक व्यक्तियों के व्यक्तित्व से बेहद प्रभावित हु इसलिए आज भाजपा की सदस्यता ले रहा हूं। आलोक जायसवाल ने कहा की मऊ में भारतीय जनता पार्टी चेयरमैन का चुनाव तो जीत रही है इसके अलावा सभी नगर पंचायतों में कमल निशान खिलकर रहेगा। आलोक जायसवाल पहले बसपा के सच्चे सिपाही थे लेकिन उन्होंने सपा को त्याग दिया।