चर्चा में

आर्यन के जज्बे को सलाम, गरीब बच्चों के साथ मनायी मकर संक्रांति का त्यौहार

(मो.अशरफ)
मऊ। चलो कुछ अलग करते हैं, चलो कुछ अलग बुनते हैं, जीवन है जीने के लिए, चलो कुछ अलग जीते हैं। अपने जीवन को कुछ अलग तरीके से जीने के लिए ठाना तो फिर चल पड़ा उस ओर, जिस ओर जीवन को जीवंत किया जा सके। सपने छोटे जो होते हैं वही पूरे होते हैं तो आदमी बड़ा सपना देखता। और जब मन में जुनून हो तो क्या छोटा और क्या बड़ा। हम आपको मिलाते हैं एक ऐसे युवा से जो फुटपाथ पर रहे गरीब तबके के लोगों व रिक्शा चालको के साथ मकरसंक्रांति का त्यौहार मनाया। आर्यन के इस जज्बे को देखकर लोगों ने आर्यन को खूब शाबासी दी। जी हां हम बात कर रहे नगर के मुंशीपुरा में रह रहे आर्यन वर्मा की। आर्यन अपनी पढ़ाई डीसीएसके पीजी कालेज से कर रहे है। रविवार को मकरसंक्रांति के त्यौहार के दिन सैकड़ो गरीब व असहाय लोगो व बच्चो को लंच पैकेट देकर उनके साथ मकरसंक्रांति का त्यौहार मनाया। इस नेक कार्य से लोगों ने आर्यन को खूब शाबासी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *