अपना जिला

आरईएस के अधिशाषी अभियंता हरेंद्र से मऊ का चार्ज छिना, बलिया के अभियंता को दी गई जिम्मेदारी

मऊ। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशाषी अभियंता हरेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उनके पास मऊ का अतिरिक्त चार्ज था। उनके स्थान पर बलिया के अधिशाषी अभियंता वीरपाल राजपूत को मऊ का चार्ज संभालने का निर्देश हुआ है।शासन ने मऊ में लम्बे समय से आरईएस के अधिशाषी अभियंता के पद पर जमे हरेंद्र सिंह को हटा दिया है। अब वह केवल आजमगढ़ अपने मूल तैनाती का कार्य देखेंगे। आरईएस के विशेष सचिव वीके सिंह की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि हरेंद्र सिंह मऊ का चार्ज तत्काल छोड़ दें। हरेंद्र सिंह को लेकर तमाम विवाद उभर रहे थे। टेंडर व अन्य मामलों को लेकर उनके खिलाफ शासन में कई जांचें भी चल रही हैं। मऊ के अतिरिक्त चार्ज होने के चलते यहां के कार्यों का सही ढंग से क्रियान्वय नहीं हो पाना भी उनके हटाए जाने का एक कारण बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *