आधा किलो अवैध गाजे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
मऊ। थाना घोसी में रविवार सायंकाल उप निरीक्षक अमरजीत यादव मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान मिश्रौली तिघरा मोड़ से प्रकाश राजभर पुत्र स्व0 तूफानी निवासी मिश्रौली थाना घोसी मऊ के कब्जे से 1/2 किलो गाजा नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 578/17 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।