Uncategorized

सीएम ने दी चेतावनी और गिनाई सरकार की उपलब्धियां

गोंडा में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए…उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों और अधिकारियों को विशेष निर्देश दिये हैं. साथ ही सरकार की उपलब्धियां गिनाईं.
अगर किसी भी क्रय केंद्र पर किसानों का शोषण होगा या उन्हें परेशान किया जाएगा तो सबंधित अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा.
गरीब का हक कोई माफिया नहीं मार सकता। प्रशासन खाद्यान्न माफिया पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करना सुनिश्चित करे.
सरकार ने एक साल में लगभग 55 हजार मजरों तक बिजली पहुंचाने का कार्य किया है। यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक सभी मजरों तक बिजली नहीं पहुंच जाती.
श्री स्वामीनारायण की जन्मभूमि छपिया को अयोध्या-फैजाबाद से सीधे जोड़ने का निर्णय लिया है। छपिया से फैजाबाद-अयोध्या और लखनऊ के लिए बसों के संचालन की भी जल्द से जल्द व्यवस्था की जाएगी.
स्वयं सहायता समूह या इस तरह की गतिविधियों के जरिए राजस्व ग्राम बनाए गए वान टांगिया गांवों की महिलाओं को स्वावलंबन का अहसास कराया जाए
सरकार ने एक साल में ग्रामीण क्षेत्रों में 8.85 लाख मकान गरीब लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उपलब्ध कराने का कार्य किया.
पिछले चार साल में 38 करोड़ लोगों के बैंकों में खाते खुले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *