अपना जिला

सपा नेता ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगाया एक सैकड़ा पौधा

मऊ। करो कुछ ऐसा की जमाना याद रखे, समाजवादी पार्टी के युवा नेता व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ने 01 जुलाई को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर 110 पौधा लगाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। विजय यादव द्वारा अपने नेता अखिलेश यादव की जयंती पर पौधारोपण के इस कार्य को लोगो ने खूब सराहा।
पौधरोपण के बाद विजय यादव ने बताया कि वे अपने समर्थकों के साथ आज अपने नेता की जयंती पर पौधारोपण कर काफी गौरवान्वित हैैं।

कहा कि आज देश के ग़रीबी, पिछड़ों, किसान, नौजवान के नेता अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण कर वे एक तरफ तो पर्यावरण को बचाने का प्रयास किया। वहीं दूसरी तरफ  अपने नेता को जन्मदिन  की बधाई  पौधारोपण करके दिया। श्री यादव ने कहा कि हम सभी को इस ओर प्रयास करना चाहिए  ऐसे अवसरों पर  जरूर पौधारोपण करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *