संगठन के बिना समाज नहीं चल सकता है, इसलिए संगठन जरूरी है : सीताराम
◆ श्री बलभद्र जयंती एवं पूजन समारोह समेत स्वजातीय सम्मेलन सम्पन्न
◆ बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
बिल्थरारोड/ बलिया । सिकन्दरपुर नगर पंचायत के शान्ति जायसवाल मैरेज हाल (किला का पोखरा) में ब्याहुत जायसवाल कलवार महासभा सिकन्दरपुर के बैनर तले शनिवार की सुबह बलभद्र जयंती एवं पूजन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान स्वजातीय सम्मेलन भी आयोजित किया गया । कार्यक्रम में कुल देवता भगवान श्री बलभद्र जी का विधिवत पूजन अर्चन किया गया। इस कार्यक्रम के पूर्व नगर में भगवान बलभद्र जी की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में जायसवाल समाज के सैकडों युवा दो पहिया व चार पहिया वाहनों से नगर का चक्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर तथा श्री बलभद्र भगवान के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। तत्पश्चात जायसवाल समाज के बच्चों ने सभी अतिथियों का स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीत, एकांकी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वहां उपस्थित अतिथियों व स्वजातीय लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
बच्चियों द्वारा प्रस्तुत एकाकी बेटी पढाओ बेटी बचाओ ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीताराम जायसवाल (महापौर, गोरखपुर) का स्वागत पूर्व चेयरमैन सिकन्दरपुर सावित्री देवी व संजय जायसवाल ने 51 किग्रा का माला पहनाकर किया। तत्पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत माला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समस्त वक्ताओं ने जायसवाल समाज के हित व उत्थान से संबंधित तमाम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कई विंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने इस दौरान समाज को संगठित होने पर विशेष बल दिया ।
इस अवसर पर उपस्थित स्वजातीय जनमानस को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सीताराम जायसवाल महापौर, गोरखपुर ने कहा कि संगठन के बिना समाज नहीं चल सकता है इसलिए संगठन जरूरी है। वहीं अखिल भारतीय जायसवाल समाज के लोग हर जगह अपनी समाज को बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमारे समाज के लोगों को मुझसे मिलने के लिए मै एक विशेष समय निर्धारित रखा गया है। अगर मैं गोरखपुर में रहा तो रविवार के दिन शाम को 3 बजे से 6 बजे तक समाज के लोग अपनी समस्या मुझसे साझा कर सकते हैं।
सम्मेलन में क्षेत्र के पत्रकार बंधुओं व प्रशासनिक अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, ब्लड शुगर जांच, नेत्र जांच, रक्तचाप जांच, ब्लड ग्रुप जांच, मेंहदी प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, नृत्य संगीत प्रतियोगिता व मुख्य अतिथि द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीताराम जायसवाल, विशिष्ट अतिथि देवरिया के पूर्व सांसद गोरख प्रसाद जायसवाल, प्रदेश संगठन मंत्री दीपक जायसवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बलिया अजय कुमार , प्रदेश मिडिया प्रभारी रोशन जायसवाल, विनोद जायसवाल, हरिन्द्र जायसवाल अध्यक्ष, जायसवाल समाज देवरिया, अजितेश जायसवाल के अलावा प्रशांत कुमार मंटू, सुनील कुमार टिंकू, विपिन जायसवाल, विनोद कुमार पप्पू, दुर्गा प्रसाद मधु, अशोक जायसवाल, किशन जायसवाल, रिंकू जायसवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ब्याहुत जायसवाल कलवार महासभा सिकंदरपुर के व्यवस्थापक व पूर्व चेयरमैन संजय जायसवाल ने इसकी सफलता के लिए सभी सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया ।

