अपना जिला

विदेशी धरती से भी लोकसभा चुनाव में भाजपा को रोकने की रची जा रही है साजिश : राजभर

◆ भाजपा के मंत्री ने भरी हुंकार

बिल्थरारोड/बलिया। स्थानीय पन्नालाल कटरा में शनिवार को भाजपा लोकसभा बलिया, सलेमपुर संचालन समिति की बैठक हुई। जिसमें राज्यमंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं से अटल विहारी बाजपेई की सरकार से सबक लेते हुए राष्टहित में पार्टी की सरकार बनाने की तैयारी में प्राणप्रण से जुट जाने का आवाहन किया। कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा को रोकने के लिए देश ही नही विदेशों में भी विरोधियों द्वारा साजिश रची जा रही है।
इसके पूर्व नेताओं ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डा0 हेडगेवार के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।


नगर के पन्नालाल कटरा स्थित बरनवाल धर्मशाला में शनिवार को आयोजित भाजपा संचालन समिति को सम्बोधित करते हुए उप्र के राज्यमंत्री अनिल राजभर
ने कहा कि केद्र में नरेन्द्र भाई मोदी व प्रदेश में श्री योगी जी के नेतृत्व में शानदार सरकार चल रही है। आज भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर हो चुका है। कहा कि देश में आजादी के पूर्व सभी कुछ सही चल रहा था परन्तु आजादी के बाद जिस साजिश के तहत सरदार बल्लभ भाई पटेल को प्रधानमंत्री बनने से रोक दिया गया वह साजिश आज भी बरकरार है। कहा कि यदि श्री पटेल प्रधानमंत्री बन गये होते तो आज देश का यह हाल नही हुआ होता। कहा कि वोटर लिस्ट में 14 लाख फर्जी मतदाताओं का नाम है।
उन्हांने कार्यकर्ताओं से उन्हें चिन्हित कर उनका नाम लिस्ट से कटवाने का आह्वान किया। कहा कि पूर्व में अटल बिहारी बाजपेई जी की सरकार ने बहुत ही अच्छा कार्य किया था। देश ही नही विदेशों में भी इसकी चर्चा थी।
परन्तु चुनाव के समय हम शाइनिग इंडिया को गरीबों व किसानों की मेढ़ तक नहीं पहुंचा सके। जिसका नतीजा आप देख चुके हैं। कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं को गांव व गरीबों तक पहुंचाने का हमें आज ही संकल्प लेकर जब यहां से जायेंगे तो दुनिया की कोई ताकत भाजपा को आगामी चुनाव जीतने से नही रोक सकती है। इसके पूर्व बैठक में गोरखपुर प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा0 धर्मेन्द्र सिंह ने भाजपा के बूथ स्तर के पदाधिकारियों को
आगामी लोकसभा का चुनाव जीतने के लिए अनेक मंत्र दिये। उन्होने बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों से उनकी तैयारियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। कहा कि बूथ कमेटी की मजबूती से ही हम आगामी लोकसभा चुनाव
में विजयश्री हासिल कर सकेंगे। श्री सिंह ने इस दौरान नये सदस्य बनाने व फर्जी मतदाताओं को चिन्हित कर उनके नाम वोटर लिस्ट से हटवाने पर विशेष बल दिया। संचालन समिति की बैठक में मुख्यरूप से राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, सांसद रविन्द्र कुशवाहा, विधायक धनन्जय कन्नौजिया व काली प्रसाद, विनोद शंकर दूबे, चिरंजीव चौरसिया, शेषनाथ आचार्य, हौशला प्रसाद
उपाध्याय, वृन्दा कुशवाहा, माधव गुप्ता, नपं अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त, भरत भैया, दिनेश्वर सिंह, प्रदीप सिंह, जयप्रकाश साहू, देवेन्द्र गुप्ता, कैलाश विहारी सिंह, रणजीत कुशवाहा, वंदना गुप्ता, रंजना सिंह, पिक्की
वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *