वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
मऊ। थाना मुहम्मदाबाद में दिनांक 26.06.18 को उप निरीक्षक अजय कुमार तिवारी मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन मुहम्मदाबाद के पास से मु0अ0सं0 246/18 धारा 147,148,323,352,307 भादवि में फरार वांछित अभियुक्त महबूब पुत्र निजामुद्दीन निवासी महरूपुर थाना मुहम्मदाबाद मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।
