रमेश पटेल हत्याकांड के खुलासे व पुलिस की भ्रष्ट कार्यशैली के विरूद्ध चल रहा बेमियादी अनशन सातवें दिन भी जारी
बिल्थरारोड/ बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के तिरनई खिजिरपुर चट्टी पर रमेश पटेल हत्याकांड के खुलासे व पुलिस की भ्रष्ट कार्यशैली के विरूद्ध चल रहे बेमियादी अनशन शनिवार को सातवें दिन भी जारी रहा। भारतीय आजाद पार्टी के नेतृत्व में चल रहे अनशन में वक्ताओं ने न्याय के लिए अंतिम दम तक संघर्ष का आह्वान किया। कहा कि मृतक की बहन को न्याय दिलाने आंदोलन को और धार देंगे तथा आमरण अनशन तक पर बैठने का कार्य करेंगे। वक्ताओं ने अनशनरत लोगों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि कसी को न्याय दिलाने के लिए उनका यह कदम विशेष सराहनीय है। इस दौरान अनशनकारियों में उभांव थानाध्यक्ष के स्थानान्तरण की खबर से उत्साह का वातावरण रहा। उन्होने आशा वक्त की कि नये थानाध्यक्ष मामले की गंभीरता को समझते हुए मृतक के बहन को न्याय दिलाने का कार्य करेंगे तथा हत्यारों को गिरफ्तार करने में सफल रहेंगे। अनशन स्थल पर मृतक की बहन लक्ष्मीना देवी, लालमती देवी, मंजू देवी, चम्पा देवी, ज्योति देवी, मुन्नर यादव, शिवमुनी रंजन, शिवकुमार प्रधान, हरिन्द्र कुमार, राजू यादव, सुखराम पटेल, हरिन्द्र राजभर, डा0 रामायन भारती, विनोद यादव मानव, भरत पटेल, स्वतंत्र पटेल, रामशरण, हरेन्द्र प्रसाद राजभर, हीरामन सिंह पटेल, वारिस अली, उदयभान यादव, जयसिंह पटेल, हरिन्द्र कुमार, सुखनंदन मौजूद रहे।
एसपी बलिया से मिला प्रतिनिधि मंडल
रमेश पटेल हत्याकाण्ड के खुलासे के लिए आल इंडिया जनसंघर्ष समिति के राघवेन्द्र कुमार की अगुवाई में विभिन्न संगठनो एवं दलों के सदस्यों ने शनिवार को बलिया एसपी से मिलकर उन्हे खुद घटना स्थल पहुंचकर इस मामले की जांच का आग्रह किया। एसपी बलिया ने अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए प्रतिनिधि मंडल को अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर उन्हे पूरी बात बताने को कहा। अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे एक बार फिर घटना स्थल पहुंच मामले की समीक्षा करेंगे। प्रतिनिधमंडल में अपना दल एस के पंकज पटेल, भाकपा माले के लक्ष्मण यादव, स्वराज अभियान के बलवंत यादव, बहुजन सोशलिष्ट फ्रंट के ईश्वरचंद, दलित पिछड़ा मंच के हाशमी जी, क्षेत्रीय संघर्ष समिति के मुन्नर यादव, एकता मंच के अनीश असगर शामिल रहे।

