मऊ को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने की दिशा में पालकी ने किया शिलान्यास
मऊ। नगर पालिका क्षेत्र स्थित आज़मगढ़ तिराहा से विजय अग्रवाल पेट्रोल पम्प तक लगभग 45.12 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली रोड की दोनों पटरी पर नाला मरम्मत, आरसीसी स्लैब व इण्टरलाकिंग कार्य का शिलान्यास वार्ड सभासद धीरज राजभर की उपस्थिति में पालिकाध्यक्ष मु. तय्यब पालकी के हाथों सम्पन्न हुआ। इस मौके पर वार्ड सभासद व क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष श्री पालकी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नगर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के उद्देश्य से उक्त कार्य का शिलान्यास किया गया है। उक्त कार्य के निर्मित होने से लोगो को पैदल आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी साथ ही जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।

