बसपा की दो मण्डल सहित सात जनपद के जिलाध्यक्षों की बैठक मऊ में संपन्न
मऊ। बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक शनिवार को नगर के बकवल स्थित नगर पालिका कम्यूनिटी हाल के सभागार में मुख्य अतिथि डा. राम कुमार कुरील पूर्व एमएलसी मुख्य जोन इंचार्ज वाराणसी आजमगढ़ मंडल व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को कहा कि हमें पूरी तैयारी से 2019 के चुनाव में लगना होगा हमें एक एक बूथ पर पूरी तैयारी करनी होगी।
बैठक में विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार गौतम, अब्बास अंसारी, पूर्व मंत्री घूरा राम, पूर्व मंत्री विद्या चौधरी, पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी, अरिमर्दन आजाद विधायक, बब्बन राजभर पूर्व सांसद, इन्दल राम, कालीचरण राजभर पूर्व विधायक, बृजेश जायसवाल प्रतिनिधि अब्बास अंसारी, सातों जिलों के जिलाध्यक्ष व दोनों मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

