अपना जिला

निर्माणाधीन नालियों के पूर्ण होते ही बनेंगे सम्बद्ध मार्ग : तैय्यब पालकी

मऊ। नगर क्षेत्र स्थित वार्ड सं0 9 निजामुद्दीनुपरा में अजय राय के मकान से रामसोच का मकान व माधव होटल होते हुये रोड तक लगभग 15.31 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले नाला निर्माण व इण्टरलाकिंग कार्याें का लोकार्पण भी वार्ड सभासद दुर्गेश सिंह की उपस्थिति में आज नगर पालिकाध्यक्ष श्री मुहम्मद तय्यब पालकी के हाथों सम्पन्न हो गया। सभासद दुर्गेश सिंह ने इस मौके पर पालिकाध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया। श्री सिंह ने लोगों से कहा कि इस नाले के निर्मित होने से हमारे क्षेत्र में पानी की निकासी बेहतर हुयी है। इससे बरसात के दिनों में भी पानी की निकासी सुचारू बनी रहेगी तथा अब हमें जलजमाव की समस्या से भी निजात मिल जालेगी। इसके लिये हम पालिकाध्यक्ष को कोटिशः बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि नगर की उन्नति के लिये हम श्री पालकी के साथ हैं।
लोकार्पण के इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने अपने सम्बोधन में कहा कि नगर के समुचित विकास के प्रति बोर्ड पूर्ण रूप से कार्य कर रहा है। सभी सम्बन्धितों को आवश्यक आदेश निर्देश भी दिये जा चुके हैं और पालिका कर्मियों, अधिकारियों एवं ठेकेदारों के कार्याें की मानीटरिंग भी मेरे द्वारा की जा रही है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि विकास से सम्बन्धित निर्माण कार्याें को तेजी से निपटाया जा रहा है। इस क्रम में उन्होंने बताया कि डी0सी0एस0के0 एवं होटल माधव रोड पर नालियों का काम तेजी से हो रहा है जो इसी माह पूर्णं हो जायेगा इसके उपरान्त इससे सम्बद्ध रोड का निर्माण भी अविलम्ब आरम्भ किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उक्त रोड बहुत व्यस्त रोड है इसके खराब होने से लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाई हो रही है इस लिये जल्द ही इस रोड को नगर पालिका द्वारा बनाये जाने की योजना भी क्रिया रूप लेगी तथा बरपुर रोड को भी जल्द ही बनवाया जायेगा। कहा कि बुनकर कालोनी रोड पी0डब्ल्यू0डी0 के अधीन है इस लिये यदि पी0डब्ल्यू0डी0 इस रोड को निर्मित नहीं कराती है तो आम नगरवासियों के हितों को मद्देनजर रखते हुये इस रोड को भी पालिका बरसात से पहले बनवायेगी। उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट मोड पर भी रोड के किनारे पटरियाँ नीची थीं जिस पर सोलिंग कार्य प्रगति पर है। फातिमा स्कूल के पास भी रोड पटरी मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है जो जल्द ही पूर्ण हो जायेगा। इसके अतिरिक्त नगर में कई स्थानों पर सुलभ शौचालयों का निर्माण कार्य भी जारी है। इन कार्याें के पूर्ण होने से नगरवासियों को कई प्रकार की सुविधायें प्राप्त हो जायेंगी। उन्होंने बताया कि नगर में निर्माणाघीन कार्याें की गुणवत्ता पर विशेष रूप से लगातार नजर रखी जा रही है। इस सम्बन्ध में किसी प्रकार की कोई शिथिलता क्षम्य नहीं है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सभासद मोहम्मद आमिर, सभासद मुनव्वर अब्दुल गफूर, सभासद फखरे आलम, सभासद राजू सैनी, हरिहर राव राही पूर्व सभासद, मकबूल अहमद, डा0 ऐ0के0 तिवारी, डा0 विनोद कुमार तिवारी, महफूजुर्रहमान, बृजेश कुमार, अनिल कुमार, कमलेश सोनकर, खैरूल बशर आदि के इलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थिते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *