टैक्स बार एसोसिएशन के लिए चेंबर व पुस्तकालय भवन की मंजूरी शीघ्र : दारा सिंह चौहान
मऊ। नगर पालिका कम्युनिटी हाल के सभागार में टैक्स बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह, पौधारोपण व टैक्स बार के कार्यालय के उद्घाटन शनिवार को सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मांंग को देखते हुए वाणिज्य कर कार्यालय परिसर में उनके के लिए चेंबर व पुस्तकालय भवन की मंजूरी अपने विधायक निधि से करने की कोशिश करूंगा। अगर निधि से कोई दिक्कत भवन निर्माण में आया तो इसके लिए शासन स्तर से धन दिलाऊंगा।
श्री चौहान ने कहा कि टैक्स बार ने बहुत ही अच्छा कार्यक्रम का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि वे मऊ के विकास के लिए सदैैव अपनी जिम्मेदारी निभातेे रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार वृक्षारोपण योजना के साथ पेड़ों को जन जन के हाथों लगाया जा रहा है। कहा कि तमसा नदी के दोनों तटो पर वृक्षारोपण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग से ही नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग से पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने के लिए प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने के लिए एक नया पोर्टल बनाया गया है जिसपर आमजन से सुझाव मांंगे जा रहे हैं। कहा कि जिले के हर अस्पताल में एक्स-रे मशीन लगाई जाएंगी।
इस दौरान विशिष्ट अतिथि पुलिस एसपी ललित कुमार सिंह ने कहा कि अधिवक्ता आज भी अपने व्यवसाय को ईमानदारी से करता है, कहा कि आजादी के बाद समाज के सभी तबकों में गिरावट आयी है, अधिवक्ता समाज आज भी अपनी जिम्मेदारी को बखुबी निभा रहा है। कहा कि मौजूदा समय में जिले के अपराध का ग्राफ काफी नीचे है। सरकार की ओर से महिलाओं समेत विभिन्न वर्ग के लोगों की सुरक्षा के लिए योजनाएं चलाई जा रही है, जिसका जनता को सीधे लाभ मिल रहा है।
विशिष्ट अतिथि नपा अध्यक्षमु. तैय्यबपालकी ने कहा कि जीएसटी की समस्या का निवारण के लिए अधिकारियों ने अधिवक्ता का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि नगर के विकास एवं स्वच्छता के लिए पालिका दृढ़ संकल्पित है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व चेयरमैन व सदस्य बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश अमरेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि चारों बार में अधिवक्ता कक्ष की कमी है शासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट करते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज का दर्पण होता है, उनका सम्मान करना चाहिए और अधिवक्ता चेंबर कक्ष का जल्द से जल्द काम शुरू किया जाए।
अध्यक्षता कर रहे यूपी टैक्स बार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि जीएसटी का पोर्टल सही से काम नहीं कर रहा है, जिससे अधिवक्ता वह व्यापारी दोनों मर्माहत है। भाजपा अध्यक्ष दुर्ग विजय राय ने जूनियर अधिवक्ताओं को मिलनेे वाले स्टाइपेंड के बारे में प्रकाश डाला और शासन से मांग किया कि जूनियर अधिवक्ताओं को कम से कम इतने स्टाइपेंड दिया जाए जिससे उसका किराया भाड़ा इत्यादि निकल सके।
अध्यक्षता कर रहे टैक्स बार के प्रदेश अध्यक्ष अरविंंद गुप्ता ने कहा कि मऊ टैक्स बार का आयोजन काफी सराहनीय है। हम संगठन सहित सभी अधिवक्ताओं को बधाई देते हैं।
शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान की उपस्थिति में चुनाव अधिकारी एडवोकेट शिवानन्द चौबे ने नवनिर्वाचित सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
जिसमें अध्यक्ष शब्बीर अहमद, महामंत्री शिवाजी सिंह, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, संयुक्त मंत्री पत्रकार प्रदीप सिंह व जावेद अख्तर, कोषाध्यक्ष सुभाष यादव व ऑडिटर एजाज अहमद ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता टैक्स बार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता एडवोकेट ने किया।
कार्यक्रम के समापन के बाद कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह बार काउंसिल के सदस्य अमरेंद्र नाथ सिंह डेक्स मार्केट प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गुप्ता आदि ने नगरपालिका कम्युनिटी हाल के सभागार में पौधारोपण किया। इसके बाद विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह व बार काउंसिल के अमरेंद्र नाथ सिंह ने टैक्स बार एसोसिएशन के कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा व्यापार कर के प्रांगण में पौधारोपण किया इसके पूर्व टैक्स बार के अधिकारियों ने अपने प्रांगण में पहुंचने पर अतिथियों का स्वागत बुके देकर किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह, बार काउंसिल के अमरेंद्र नाथ सिंह, नपाध्यक्ष तैयब पालकी सहित अन्य अतिथियों को अंगवस्त्रम दे कर स्वागत किया गया एवं टैक्स बार एसोसिएशन की तरफ से स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। अंत में कार्यक्रम के संयोजक अमरेश सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार श्रीवास्तव व अमरेश सिंह ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से इशरत कमाल, शमीम अहमद, बीके त्रिपाठी, परवेज अख्तर, अतुल सिंह, फैय्याज अहमद, उत्तम सिंह, प्रमोद सिंह, राहुल यादव, मनीष सिंह, संजय श्रीवास्तव, अवनीश मोरिया, संजय कायस्थ, अवधेश सिंह, सोहेल अहमद, बलराम सिंह, विपुल सिंह, अरुण सिंह, अखिलेश सिंह आदि उपस्थित रहे।



