Uncategorized

खबरदार : 01 जुलाई से बिजली विभाग चलाएगी, छिपा कनेक्शन ढूढो ईनाम पाओ योजना

मऊ। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियन्ता एस0एस0प्रसाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि बिजली विभाग ‘‘छिपा कनेक्शन ढूढो ईनाम पाओ योजना‘‘ चालू करने जा रही है। यह योजना 01 जुलाई,2018 से 15 अगस्त,2018 तक चलेगा। इस योजना के अन्तर्गत मुखबीर से अनबिल्ड उपभोक्ताओं की सूचना प्राप्त होने की स्थिति में मुखबीर का नाम गोपनीय रखते हुए बकाया वसूली का 10 प्रतिशत धनराशि दिया जायेगा। इस योजनान्तर्गत दिनांक 01 अप्रैल,2017 के पूर्व निम्न अनबिल्ड संयोजनों पर प्रोत्साहन धनराशि मुखबीर का नाम गोपनीय रखते हुए की जायेगी। ऐसे संयोजन जो बिलिंग नेट पर 01 अप्रैल,2017 के पूर्व से उपलब्ध नहीं है, की सूचना देने पर उपभोक्ताओं से बिल बनाकर वसूली किये जाने पर तथा ऐसे संयोजन जिसको डिस्काम द्वारा 01 अप्रैल,2017 के पूर्व अनबल्डि कर दिया गया है परन्तु साईट पर वर्तमान में कतिपय कारणों से मीटर द्वारा चलते पाये जाने पर उपभोक्ता का बिल बनाकर राजस्व वसूली किये जाने पर एवं ऐसे संयोजन जिनका भुगतान 01 जुलाई,2017 के पश्चात नहीं किया गया है परन्तु कतिपय कारणों से नया संयोजन दे दिया गया है, ऐसे पूर्व के बकाया संयोजन की वसूली पर तथा इस योजना की अवधि में उपरोक्त प्रकरणों पर की गयी राजस्व वसूली पर ही मुखबीर को 10 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि देय होगी। मुखबीर कोई भी प्राइवेट व्यक्ति अथवा कारपोरेशन के कार्यरत संविदाकर्मी जैसे मीटर रीडर कुशल तथा अकुशल श्रमिक भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *