अपना जिला

आम जनता की समस्याओं को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर 23 को धरना मऊ में

घोसी/मऊ। लोकतांत्रिक जनता दल की एक बैठक घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित शिव मंदिर नरोखर पोखरा पर रविवार को जिलाध्यक्ष चंद्रबली चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें संगठन की मजबूती पर बल प्रदान करने के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर 23 दिसम्बर को मऊ जनपद मुख्यालय पर आम जनता की समस्याओं लेकर होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तय की गयी ।
प्रांतीय नेता बद्री तिवारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहाकि आगामी 23 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर जनपद मुख्यालय पर होने वाला धरना प्रदर्शन भव्य एवं ऐतिहासिक होगा ।जिसके लिए कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी से लगे हुए हैं। इस अवसर पर राजेश यादव, रामशब्द यादव, मुसाफिर यादव, रामकृपाल सिंह, राधेश्याम, हरिश्चन्द राजभर, इंद्रजीत चौहान, नगीना विश्वकर्मा, घनश्याम शाही, मुहम्मद जिलानी, ओमप्रकाश राजभर, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *