विक्रम देव दत्त ने एअर इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर का पदभार ग्रहण किया

देश के वरिष्ठ IAS विक्रम देव दत्त ने शुक्रवार को एयर इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभाल लिया है. केंद्र सरकार ने मंगलवार को किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत दत्त को एयर इंडिया का प्रमुख नियुक्त किया था. दत्त ने शुक्रवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय में सचिव राजीव बंसल से पदभार ग्रहण किया जो अब तक एयर इंडिया के शीर्ष पर थे. दत्त एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और संघ शासित) कैडर के 1993 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं.

