अपना जिला

आल मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने राजेश दुबे, वाराणसी में पत्रकारों ने किया सम्मान

वाराणसी। आल मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा राजेश दुबे को संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने पर वाराणसी के तमाम पत्रकारों ने उनके कार्यालय भोगा वीर, वाराणसी पहुंचकर अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह के बाद राजेश दुबे ने उपस्थित पत्रकारों को आश्वस्त किया कि पत्रकारों का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी भी पत्रकार भाई को कोई समस्या आती है तो उसकी लड़ाई बड़े पैमाने पर लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को लेकर जल्द ही आल मीडिया प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश सरकार से मुलाकात कर उन्हें अवगत कराएगा।

इस अवसर पर वाराणसी मंडल अध्यक्ष पत्रकार पवन कुमार मिश्रा, वाराणसी जिला अध्यक्ष एवं ब्यूरो चीफ कौटिल्य का भारत शुभम, पत्रकार उत्कर्ष ठाकुर, मिथिलेश पांडेय, अरुण, विकास निगम, उज्जवल भट्टाचार्य, देवेंद्र शाहिद सहित लगभग दो दर्जन पत्रकार उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *