मऊ में सुपर स्पेशलिटी डायग्नोस्टिक सेंटर का BJP नेता अशोक सिंह ने किया उद्घाटन
मऊ। बुनकरो की नगरी मऊनाथ भंजन के मलिक टोला बँधा रोड बड़े मौलाना घर के पास #super speciality diagnostic centre mau सुपर स्पेशलिटी डायग्नोस्टिक सेंटर का भव्य उद्घाटन गुरुवार को मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे अशोक सिंह के हाथों फीता काट कर किया गया। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सुपर स्पेशलिटी डायग्नोस्टिक सेंटर के उद्घाटन के बाद भाजपा नेता अशोक सिंह ने कहा कि इस तरह का अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सुपर स्पेशलिटी डायग्नोस्टिक सेंटर के खुलने से शहर का विकास तो है ही साथ में अनुभवी चिकित्सकों की देख रेख में मेडिकल रिपोर्ट आने से मरीज को ज़्यादा लाभ भी होगा। श्री सिंह ने कहा कि संस्था के लोगों ने बताया कि हर शुक्रवार के दिन जांच कराने आने वाले मरीजों के लिए 50 प्रतिशत का छूट दिया जाएगा। यह एक बहुत ही नेक पहल है, क्योंकि गरीबों की कोई जाति नहीं होती है। इस तरह का नेक कार्य करने से ऊपर वाला जरूर उनके कारोबार में बरकत देगा। उन्होंने कहा कि यह कार्य जिले के हर डॉक्टर को करना चाहिए।
वहीं सुपर स्पेशलिटी डायग्नोस्टिक सेंटर के प्रबंधक ने बताया कि डायग्नोस्टिक से संबंधित सारी सुविधाएं यहां उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जो गरीब पैसे के अभाव में अपनी जांच नहीं करवा पाते हैं उनके लिए स्पेशल छूट रखा गया है। अंत में हाजी अबुल कलाम ने सभी अतिथियों व आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व एमएलसी सपा नेता रामजतन राजभर, चेयरमैन अरशद जमाल, भाजपा नेता भरतलाल राही, हाजी इरफ़ान, पूर्व चेयरमैन तैय्यब पालकी, केके मिश्रा, सुरेन्द्र गुप्ता, दिनेश बरनवाल, संजय मद्धेशिया, सभासद अब्दुल शामियाना, जावेद यार्न, नसीम अहमद, सालिम, विजेंद्र सिंह, मन्ने, डा. एमआई खान, डा. शाहिद जमाल, शाहिद लारी, रविंद्र यादव, शेख अब्दुर्हमान रहमानी, फिरोज़ अहमद, विनोद अग्रवाल, मंजर आदि मौजूद रहे ।
#मऊ शहर में #सुपर_स्पेशलिटी_डायग्नोस्टिक_सेंटर_का_उद्घाटन
Akhilesh Yadav
Samajwadi Party




