मिसाल-ए-मऊ

मऊ के शिवांश सिंह ने UGC नेट की JRF की परीक्षा में ऑल इंडिया में पाया 68वीं रैंक

मऊ के युवा शिवांश सिंह ने यूजीसी नेट की जेआरएफ की परीक्षा में ऑल इंडिया में 68वां रैंक लाकर परिवार सहित मऊ का नाम रौशन किया है। मूल रूप से ग्राम कैथवली व नगर के इमिलिया निवासी हरेन्द्र सिंह के पुत्र शिवांश सिंह ने वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद ( सीएसआईआर) यूजीसी नेट में लाइफ साइंस में यह परीक्षा पास की और उन्होंने जेआरएफ की परीक्षा में ऑल इंडिया में 68वां रैंक लाकर मऊ सहित परिजनों का नाम रौशन किया। इसके साथ ही शिवांश सिंह ने
डॉ भीमराव अंबेडकर नेशनल यूनिवर्सिटी से एमएससी, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीएससी, इंटरमीडिएट दीप चिल्ड्रेन स्कूल मऊ व हाईस्कूल सनबीम स्कूल वाराणसी से पास किए हैं।
शिवांश सिंह के इस सफलता पर उन्हें और परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *