अपना जिला

पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अजय व फरार हरिकेश पर दर्ज है 01-01 दर्जन मुकदमें

मऊ। पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र बहादुर के निर्देशन में अपराध/अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी नगर आलोक जायसवाल के पर्यवेक्षण में स्वाट टीम प्रथम व थाना सरायलखंसी पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी। मुखबिर द्वारा सूचना दिया गया था कि हत्या के इरादे से आये डी9 गैंग के शार्प शूटर अजय भारती पुत्र श्यामलाल निवासी अम्बेडकर नगर थाना कोतवाली मऊ अपने किसी अन्य अपराधी साथी के साथ वनदेवी के पास आने वाला है। उक्त सूचना पर थाना सरायलखन्सी पुलिस व स्वॉट टीम की संयुक्त टीम बनदेवी के पास पहुंची तो उक्त अपराधियों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया जिसमें स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 बी0के0सिंह के सीने पर गोली लगी, लेकिन बुलेट प्रुफ जैकेट पहने होने के कारण वे बाल-बाल बच गये। जबाबी फायरिंग में अपराधी अजय भारती के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे मौके से ही गिरफ्तार किया गया। अजय भारती के साथ आये दूसरा अपराधी हरिकेश यादव पुत्र रामबचन निवासी गवली पलिया थाना रानीपुर जनपद मऊ फायर करते हुए अन्धेरा का फायदा उठा का भागने में सफल रहा। घायल अभियुक्त अजय भारती को इलाज हेतु सदर अस्पताल, मऊ भेजा गया जहां से उसे वाराणसी के लिए रिफर कर दिया गया है।
 अपराधी के पास से एक अवैध पिस्टल व 04 जिंदा/खोखा कारतूस 32 बोर, चोरी की एक मोटरसाईकिल सुपर स्प्लेंडर (यूपी 50 पी 7233)।
उल्लेखनीय है कि अपराधी अजय भारती के विरुद्ध जनपद मऊ सहित अन्य जनपदों में कुल 11 अभियोग पंजीकृत हैं तथा अपराधी हरिकेश यादव के विरुद्ध जनपद मऊ सहित अन्य जनपदों में कुल 12 अभियोग पंजीकृत हैं।
अभियुक्त अजय भारती का अपराधिक इतिहास…
1. मु0अ0सं0 711/15 धारा 392,411,506 भादवि थाना मुहम्मदाबाद मऊ।
2. मु0अ0सं0 712/15 धारा 411,414,419,420 भादवि थाना कोतवाली नगर मऊ।
3. मु0अ0सं0 518/15 धारा 379,356 भादवि थाना कोतवाली नगर मऊ।
4. मु0अ0सं0 859/15 गैंगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली नगर मऊ।
5. मु0अ0ंसं0 650/12 धारा 379,411,419,420,467,468,471 भादवि थाना कोतवाली मऊ।
6. मु0अ0सं0 693/16 गण्डा एक्ट थाना कोतवाली नगर मऊ।
7. मु0अ0सं0 1333/16 धारा 394 भादवि थाना घोसी मऊ।
8. मु0अ0सं0 14/19 धारा 302 भादवि थाना सरायलखंसी मऊ।
9. मु0अ0सं0 730/16 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली, जनपद बलिया।
10.मु0अ0सं0 50/19 धारा 307 भा0द0वि0 थाना सरायलखन्सी, मऊ।
11.मु0अ0सं0 51/19 धारा 3/25/27 आयु0 अधिनियम, थाना सरायलखन्सी, मऊ।
12.मु0अ0सं0 52/19 धारा 411/414 भा0द0वि0 थाना सरायलखन्सी, मऊ।
अभियुक्त हरिकेश यादव का अपराधिक इतिहास….
1. मु0अ0सं0 360/16 धारा 302 भादवि थाना रानीपुर मऊ।
2. मु0अ0सं0 1083/15 धारा 392 भादवि थाना रानीपुर मऊ।
3. मु0अ0सं0 364/16 धारा 307,504 भादवि थाना रानीपुर मऊ।
4. मु0अ0सं0 87/16 धारा 392 भादवि थाना नगरा जनपद बलिया।
5. मु0अ0सं0 472/16 गैगेस्टर एक्ट थाना रानीपुर मऊ।
6. मु0अ0सं0 187/17 गुण्डा एक्अ थाना रानीपुर मऊ।
7. मु0अ0सं0 532/17 धारा 307 भादवि थाना घोसी मऊ।
8. मु0अ0सं0 534/17 धारा 3/25 आयुद्ध अधि0।
9. मु0अ0सं0 168/17 धारा 392,411 भादवि थाना रानीपुर मऊ।
10. मु0अ0सं0 533/17 धारा 411,114 भादवि थाना घोसी मऊ।
11. मु0अ0सं0 14/19 धारा 302 भादवि थाना सरायलखंसी मऊ।
12. मु0अ0सं0 50/19 धारा 307/411 भा0द0वि0 थाना सरायलखन्सी, मऊ।
उपरोक्त के अतिरिक्त अन्य जनपदों में भी कई संगीन अपराध पंजीकृत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *