प्रधानमंत्री मोदी ने सम्पूर्ण भारत में किया 21 दिन का लॉक डाउन
■ कोरोना से बचाव के लिए भारत सरकार ने जारी की गाइड लाइन
– राशन और दूध की दुकानें खुली रहेंगी
– सब्जी और फल की दुकाने भी खुली रहेंगी
– पुलिस, पेट्रोल पंप, बिजली गैस सेवाएं जारी रहेंगी
– अस्पताल और दवाओं की दुकानें खुलेंगी
– एयर, रेल और रोडवेज बंद रहेंगे
– बैंक और एटीएम भी खुले रहेंगे
– सरकारी और प्राइवेट दफ्तर बंद रहेंगे
– स्कूल, कॉलेज और ट्रेनिंग सेंटर बंद रहेंगे
– प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के दफ्तर भी खुले रहेंगे
– अंतिम संस्कार के दौरान 30 से ज्यादा लोग नहीं जमा हो सकते हैं।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि घबराने और चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है….केंद्र और राज्य सरकार समन्वय के साथ काम करेंगी…और जरूरत के सभी सामान हर नागरिक तक पहुंचेगा।

