देश की राजधानी में होने वाली राजनीतिक चेतना रैली में जुटेंगे दिग्गज: पापा मोदी
० केंद्रीय राज्य मंत्री के मौजूदगी में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र देकर किया सम्मानित
० अनेकों राज्यों से आए हुए पदाधिकारियो को किया गया सम्मानित
दिल्ली ।अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर पापा मोदी ने दिल्ली में होने वाली राजनैतिक चेतना रैली पर अपने विचार रखते हुए कहा कि (जूडेजा समाज, बढ़ेगा समाज)
जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय स्तर पर नव निर्वाचित पदाधिकारियों की शपथग्रहण समारोह सकुशल संपन्न हुआ। केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपाद यशो नाईक से मुलाकात कर सामाजिक चर्चा,केंद्रीय मीटिंग के लिए मंत्री ने अपने आवास पर ही अच्छी जगह सहर्ष उपलब्ध कराया। गत दिवस दिल्ली को राष्ट्रीय स्तर पर नव नियुक्त महासभा के पदाधिकारीयो के सम्मान- अभिननदन एवं शपथ ग्रहण हेतु जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा दिल्ली एनसीआर द्वारा स्वामी विवेकानंद अस्पताल एवं योग संस्थान के प्रांगण में आयोजित अभिनंदन एवं संगोष्ठी का संचालन कर रहे प्रदेश अध्यक्ष एवं नव नियुक्त राष्ट्रीय महासचिव शैलेन्द्र जायसवाल एडवोकेट ने अपने प्रस्तावना उद्बोधन में दिल्ली सर्ववर्गीय समाज के सामाजिक,राजनैतिक भागीदारी,भौगोलिक जनसंख्यात्मक एवं सामाजिक समस्या पर विचार व्यक्त करते हुए अन्य प्रदेशों से आए हुए राष्ट्रीय शीर्ष नेतृत्व का साल देकर आतिथ्य-सम्मान किया। तत्पश्चात सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा नियुक्ति पत्र देकर शपथ ग्रहण कराया और अंग वस्त्र भेटकर सम्मानित किया गया।
समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज किशोर पापा मोदी ने आगामी देश की राजधानी में होने वाली राजनीतिक चेतना रैली की पृष्ठभूमि को रखते हुए देश में किस प्रकार से इसको सफल बनाने के लिए चार स्तरीय इकाइयों का गठन किया जाएगा,जिसमें एक राष्ट्रीय स्तर पर, दूसरा प्रादेशिक स्तर पर, तीसरा क्षेत्रीय स्तर पर और चौथा जिला स्तर पर राजनीतिक रैली के समन्वय टीम, संयोजक और उसकी एक बड़ी टीम का चयन किया जाएगा,जिनके माध्यम से दिल्ली के अंदर लाखों लोगों को पहुंचने का आह्वान किया जाएगा। समाज के राजनीतिक,आर्थिक सुरक्षा, सामाजिक उत्थान के उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी राजनीतिक दलों पर,केंद्र की वर्तमान सरकार पर,राज्य की वर्तमान सरकारों पर कलवार, कलाल, कलाल समाज के सभी समस्याओं के समाधान हेतु दबाव बनाने का काम किया जाएगा।कलचूरी समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास इस चेतना रैली के माध्यम से किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय सुरक्षा के एवं पूर्व विधायक राजस्थान ने भी समाज के संगठन को और मजबूत करने के लिए दिल्ली के अंदर सभी संगठनों को एक होकर के समन्वय टीम का गठन और इस राजनैतिक चेतना रैली को सफल करने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आवश्यक है हमारा एक छात्रावास एवं अतिथि गृह शीघ्र बनाने पर जोर दिया गया।
राष्ट्रीय संरक्षक अशोक जायसवाल जी ने सभी विषयों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी दिल्ली के समाज सेवियों को एकजुट होकर दिल्ली में जायसवाल समाज के उत्थान के कार्य करने आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
तत्पश्चात दिल्ली राजधानी क्षेत्र के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारीयो को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, उन्हें शपथ दिलाई गई और उन्हें समाहित में काम करने के लिए एकजुट होकर कलवार,कलाल,कलाल समाज के उत्थान के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
सभा में त्रिलोकी नाथ जायसवाल मुंबई,(राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष) विजय कुमार भगत, पूर्व मेयर,अजय कुमार जायसवाल,श्रीमती मीनाक्षी जायसवाल, सुषमा जायसवाल, सच्चिदानंद जायसवाल,शिवजी जायसवाल,बृजेश गुप्ता , भीम जायसवाल, जयप्रकाश जायसवाल, राकेश रंजन जायसवाल , झांसी से पधारे हुए अनूप शिवहरे जी देहाती,उत्तर प्रदेश गोरक्ष प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष पूर्व विधानसभा में चुनाव लड़े हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता अरविंद जायसवाल एवं सैकड़ों प्रमुख समाज सेवी उपस्थित रहे।
धन्यवाद आभार अजय जायसवाल चेयरमैन दिल्ली ने किया। अगले दिन केंद्रीय शीर्षक नेतृत्व अपनी कलचुरी समाज के सिरमौर श्रीपाद यशो नाइक से मुलाकात कर राजनीतिक सामाजिक विषयों पर पारस्परिक चर्चा कर, उनसे एक निरंतर होने वाली दिल्ली में बैठकों के लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए आग्रह किया। मंत्री जी ने कहा कि मेरा एक हाल जिसमें चालीस लोगों के बैठने के लिए व्यवस्था है, आप उसे समाज के उत्थान के लिए होने वाली बैठकों के लिए उपयोग कर सकते हैं। जुड़ेगा समाज-बढ़ेगा समाज- शक्तिशाली होगा देश।
जायसवाल शक्ति-वैश्य शक्ति है, राष्ट्र शक्ति है।इस भावना से आप सब अगर कार्य करें तो मुझे बड़ी खुशी होगी । समाज में समन्वय बनाकर एक दूसरे का सहयोग कर हमें आगे बढ़ना है। ऐसे विचार से माननीय मंत्री जी ने हमें अवगत कराया और हमें कार्य करने का सकारात्मक सलाह भी दिया।