नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन मोलवी मुहम्मद यहिया का निधन
मऊ। नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन मोलवी मुहम्मद यहिया का आज दिनांक 06.02.2019 को निधन हो गया। वह लगभग 80 वर्ष के थे। उनके मृत्यु पर आज पालिका सभागार में सभासदगण, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एक शोक सभा पालिका के बैठक कक्ष में आयोजित हुयी। उक्त शोक सभा में पालिका के सभासदगण, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित होकर 2 मिनट का मौन रख कर अल्लाह से उनकी बखशिश (आत्मा की शान्ति) एवं उनके गमज़दह अहल-ए-खाना (शोकाकुल परिवार) को कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु प्रार्थना की।
पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी ने अपने शोक संदेश में कहा है कि दिवंगत पूर्व अध्यक्ष ने 3.07.2000 से 30.11.2000 तक अपने अल्पकालिक कार्यकाल में नगरवासियों के लिये अत्यन्त समर्पित हो कर अपनी सेवायें दीं, जिसके लिये उन्हें याद रखा जायेगा। वे एक महत्वाकांक्षी, जनहित प्रेमी, मृदुल भाषी और लोक प्रेमी व्यक्तित्व के मालिक थे। वह जनप्रतिनिधि के रूप में अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कर्तब्यों का निर्वहन करते रहे। उनके निधन से नगर को भारी क्षति पहुँची है। मैं एवं नगरपालिका परिवार उनके शोकाकुल परिवार के गम में पूरी तरह शरीक हैं।
शोक सभा में नगर पालिका परिषद, मऊ के सभासदगण, समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शोक सभा के उपरान्त कार्यालय बन्द कर दिया गया।

