सूर्यनाथ दुबे का निधन, शोक की लहर
० शोक समाचार…
मऊ पब्लिक निजी आईटीआई के संरक्षक व विजय प्रताप दुबे व मधुजय दुबे के पिता व नगर के ब्राह्मण टोला निवासी एवं मूलरूप से मुबारकपुर, आज़मगढ़ के रहने वाले, मऊ में “मुबारकपुर साड़ी वाले” के नाम से प्रसिद्ध सूर्यनाथ दुबे का 92 वर्ष की आयु में बसंत पंचमी के दिन शुक्रवार को निधन हो गया।
उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन, रिश्तेदार, मित्र एवं शुभचिंतक उनके ब्राह्मण टोला स्थित निज आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
स्वर्गीय सूर्यनाथ दुबे जी अपनी सरलता, सादगी और सौम्य व्यवहार के लिए जाने जाते थे। उम्र के इस पड़ाव में भी वे मिलनसार स्वभाव और विनम्रता के कारण समाज में अत्यंत प्रिय थे। उनका जाना परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
उनकी अंतिम यात्रा आज शनिवार को प्रातः 10:00 बजे मऊ स्थित ब्राह्मण टोला आवास से गाजीपुर गंगा घाट के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दे

