ठेकेदार आरएन सिंह के पिताजी श्री राम अवध सिंह का निधन
मऊ जनपद के डुमराव निवासी एवं ठेकेदार आरएन सिंह के पिताजी श्री राम अवध सिंह का निधन हो गया है। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
बताया जा रहा है कि उनका अंतिम दर्शन सोमवार को प्रातः 8 बजे उनके आवास ‘अवध विला’, डुमराव में किया जाएगा। निधन का समाचार मिलते ही शुभचिंतकों, मित्रों एवं स्थानीय लोगों का उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गया है। सभी लोग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
श्री राम अवध सिंह अपने व्यवहार और सामाजिक सरोकारों के लिए क्षेत्र में जाने जाते थे। उनके निधन को समाज की अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दे।

