अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बने मनोज जायसवाल
० राष्ट्रीय अध्यक्ष मदनलाल जायसवाल ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए मीडिया को दी जानकारी
० समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए समाज की भलाई के लिए बढ़ चढ़कर करूंगा कार्य मनोज जायसवाल
मऊ। कोपाकोहना कोपागंज निवासी जागरूक समाजसेवी एवं भाजपा नेता मनोज जायसवाल को अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदनलाल जायसवाल ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री के पद पर नियुक्ति पत्र जारी करते हुए संगठन और समाज के हित्त में अखिल भारतीय स्तर पर कार्य किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। नियुक्ति पत्र जारी करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मदनलाल जायसवाल ने कहा है कि अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के मुख्य संरक्षक बालेश्वर दयाल, वरिष्ठ संरक्षक पन्नालाल जायसवाल, राष्ट्रीय संरक्षक किशोर हेमराज जायसवाल, राष्ट्रीय संरक्षक रविंद्र जायसवाल तथा मुख्य राष्ट्रीय प्रभारी पूरनचंद झरीवाल की अनुशंसा पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री के पद पर मनोज जायसवाल पुत्र मोतीचंद जायसवाल कोपाकोहना कोपागंज जनपद मऊ (यूपी) की नियुक्ति समाज हित में की गई है।
जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पद पर मनोज जायसवाल के नियुक्ति की जानकारी होने पर जनपद मऊ के कोपाकोहना कोपागंज स्थित उनके आवास पर पहुंचकर बड़ी संख्या में समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने फूल माला पहनाकर बधाई दी। बधाई देने वालों में राजन जायसवाल आनन्द चौधरी, अशोक कुमार, मुकेश जायसवाल, रवि गुप्ता, प्रवीण मद्धेशिया,रितेश जायसवाल बृजेश सिंह मुकेश सोनकर संजय यादव अतुल राजभर तारकेश्वर जायसवाल दीपक जायसवाल सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।