अपना जिला

कोरोना पॉजिटिव का पहला केस मिलने के बाद मऊ पुलिस और सख्त

यूं तो मऊ पुलिस कोरोना संक्रमण को लेकर पहले से ही सख्त थी, लेकिन जब से जिले के कोपागंज में पहला कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है

मऊ पुलिस ने सख्ती और बढ़ा दी है, जिसका अंदाजा आप इन तस्वीरों से भी बखूबी लगा सकते हैं.

शहर से लेकर गांव तक जिला प्रशासन द्वारा सख्ती काफी तेज कर दिया गया है.

पुलिस की टीमें अलग-अलग जगहों पर सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं.

पुलिस टीम जिले के सभी 55 बैरियर प्वाइंट पर सघनता के साथ जांच कर रही हैं, और हर आने जाने वालों से पूछताछ की जा रही है

कोरोना पाजीटिव का पहला केस कोपागंज में मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा जिले में चौकसी काफी सख्त कर दिया गया है.

जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा सभी अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है.

जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सख्ती के साथ निर्देशित किया है कि किसी भी हाल में लॉकडाउन का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *