अपना जिला

बाइक बनवा रहे युवक पर अज्ञात बदमाशों ने किया फायर, घायल

चिरैयाकोट/मऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के अहीया चक पेट्रोल पंप के पास बाईक बनवा रहे युवक पर बाईक सवार बदमाशों ने अचानक गोली चला दी, गोली लगने से युवक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर चिरैयाकोट थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पंहुच गए।
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सर्वेश यादव पुत्र सुरेश यादव ग्राम सभा बस्ती चक के रहने वाला है शुक्रवार की शाम अहीया चक के पास बाइक बनवा रहा था कि बाइक सवार तीन बदमाश ने बिना कुछ पूछे ही सर्वेश यादव पर गोली फायर कर दिए, गोली सर्वेश यादव के बाएं पैर के झाग में पीछे की तरफ से लगी हमलावर गोली मारकर चिरैयाकोट बाजार की तरफ फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ पहुंचे और घायल को लेकर रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे और घायल युवक ने तीन लोगों के ऊपर नामजद तहरीर दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *