प्राइवेट स्कूल और फिर भी FREE JEE–NEET! लिटिल फ्लावर स्कूल्स ने सबको चौंकाया
o एमबीडी ग्रुप के सहयोग से कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क JEE–NEET फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ
मऊ जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कीर्तिमान स्थापित करने वाले स्वर्गीय विजय शंकर यादव के पदचिह्नों पर चलते हुए उनके पुत्र मुरलीधर यादव, भाइयों रामलखन यादव एवं गिरधर यादव के साथ मिलकर शिक्षा जगत को एक ऐतिहासिक सौगात दी है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित यह पहल मऊ जनपद के शैक्षणिक इतिहास में मिसाल-ए-बेमिसाल साबित होने जा रही है।
जहां एक ओर इंग्लिश मीडियम स्कूलों पर शिक्षा के नाम पर व्यवसायीकरण के आरोप लगते रहे हैं, वहीं लिटिल फ्लावर ग्रुप ऑफ स्कूल्स, मऊ ने समाज के सामने एक सकारात्मक और प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।
लिटिल फ्लावर ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने एमबीडी ग्रुप के सहयोग से कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए JEE और NEET की तैयारी हेतु फाउंडेशन कोर्स शुरू करने की घोषणा की है, जो पूरी तरह निःशुल्क होगा।
विद्यालय स्तर पर ही प्रतियोगी परीक्षाओं की मजबूत नींव
इस फाउंडेशन कोर्स का उद्देश्य छात्रों को स्कूल के परिवेश में ही परीक्षा-उन्मुख, सुव्यवस्थित एवं बुनियादी तैयारी उपलब्ध कराना है। कोर्स के अंतर्गत विद्यार्थियों को एमबीडी की उच्च गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री निःशुल्क प्रदान की जाएगी, जिसका उपयोग शिक्षक कक्षा शिक्षण के दौरान करेंगे। साथ ही Ashoka App के माध्यम से डिजिटल लर्निंग सपोर्ट भी उपलब्ध रहेगा।
भव्य कार्यक्रम में हुआ शुभारंभ
इस महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ रविवार को लिटिल फ्लावर ग्रुप ऑफ स्कूल्स, मऊ के निदेशक मुरलीधर यादव, दीपक मिश्रा (जीएम सेल्स, MBD), टीम आशोका तथा लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल की सभी शाखाओं के प्रधानाचार्यों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर निदेशक मुरलीधर यादव ने कहा—
“हमारा उद्देश्य यही है कि छात्रों को स्कूल स्तर पर ही एक मजबूत और स्पष्ट आधार मिले। विषय-केंद्रित अध्ययन सामग्री और निर्देशित शिक्षण से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और स्पष्टता विकसित होगी।”
उन्होंने बताया कि सरकार की समग्र एवं बुनियादी शिक्षा की सोच को ध्यान में रखते हुए, NCERT पाठ्यक्रम के साथ-साथ JEE/NEET फाउंडेशन की तैयारी विद्यालय में ही बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के कराई जाएगी।
संस्थान उठाएगा पूरा खर्च
उन्होंने स्पष्ट किया कि लिटिल फ्लावर ग्रुप ऑफ स्कूल्स की किसी भी शाखा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए यह कोर्स पूरी तरह निःशुल्क रहेगा और इससे जुड़ा समस्त खर्च संस्थान स्वयं वहन करेगा।
भविष्य का लक्ष्य
निदेशक ने विश्वास जताया कि—
“दो वर्षों के भीतर जब यह बैच संस्थान से निकलेगा, तब कम से कम 100 विद्यार्थी NEET और 100 विद्यार्थी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में सफल होकर लिटिल फ्लावर ग्रुप का नाम रोशन करेंगे।”
यह पहल न केवल मऊ जनपद बल्कि पूरे पूर्वांचल के शैक्षणिक परिदृश्य को नई दिशा देने वाली साबित होगी।


