Kids Care International School में ‘ब्लैक डे’ पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
मऊ। अदरी मोड़ के समीप स्थित Kids Care International School में ‘ब्लैक डे’ के अवसर पर एक भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने मोमबत्तियाँ जलाकर वीर शहीदों को नमन किया और उनके अद्वितीय बलिदान को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नंदिनी सिंह ने अपने भावुक संबोधन में कहा,
“यह हमला हमारे देश की आत्मा पर किया गया था। इससे केवल 40 जवानों की ही नहीं, बल्कि 40 परिवारों की ज़िंदगियाँ भी प्रभावित और बर्बाद हुई हैं। उन वीर सपूतों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हमें उनके साहस, त्याग और देशप्रेम से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाना होगा।”
उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शहीदों के सपनों का भारत बनाने में अपना योगदान दें और सदैव देशहित को सर्वोपरि रखें।
इस श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय के छात्र अनय प्रताप सिंह, अनामिका प्रभु, शगुन तिवारी, श्रेयांश सिंह, खुशी सिंह, अनन्या तिवारी, याहिया खान सहित अन्य सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं भावनात्मक रहा।
अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।


