बिग बी ने KBC-12 में पूछा कोरोना से जुड़ा पहला सवाल
तो देवियों और सज्जनों दिल थाम कर बैठ जाइये क्योंकि जल्द ही शुरू होने वाला है आपका फेवरट शो कौन बनेगा करोड़पति का 12वां सीजन, इसका रजिस्ट्रेशन तो शुरू भी हो चुका है और बिग बी यानि अमिताभ बच्चन ने लोगों से केबीसी में पहुंचने वाला सवाल भी पूछना शुरू कर दिया है ।
आपको पता है शनिवार को जब इसकी प्रक्रिया शुरू हुई तो बिग बी ने पहला सवाल क्या पूछा, नहीं पता तो कोई बात नहीं हम आपको बता देते हैं.
बिग बी ने पूछा- 2019 में चीन में सबसे पहले
कहां पर कोरोना वायरस (COVID-19) बीमारी की पहचान की गई थी?
विकल्प हैं-
a. शेनज़ोऊ.
b. वुहान.
c. बीजिंग
d. शंघाई
आपको इसका जवाब पता है, नहीं पता तो हम बता देते हैं,इसका सही जवाब है
B यानि वुहान.

