चैलेंज मत में अभिकर्ता को 02₹ जमा कर देना होगा चुनौती, जांच में वोटर गलत पाया गया तो होगा पुलिस के हवाले

मऊ। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु ईवीएम/वीवीपैट की हैंडलिंग एवं एफएलसी हेतु तैनात ईवीएम वीवीपट मास्टर ट्रेनर एवं जनरल मास्टर ट्रेनरो का द्वितीय प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। एसपी श्रीवास्तव उप कृषि निदेशक द्वारा मतदान के प्रारंभ से मतदान के संपन्न होने तक की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई। उन्होंने बताया कि मतदान स्थल पर अपने निजी वाहन से नहीं जाएंगे तथा किसी रिश्तेदार के यहां रात्रि विश्राम नहीं करेंगे तथा किसी राजनीतिक दलों का आतिथ्य स्वीकार नहीं किया जाना है। चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार ही सभी कार्य संपन्न किये जाने हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा कोविड-19 के दृष्टिगत मतदान का समय 1 घंटे बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि मतदान के समय ईवीएम या वीवीपैट खराब हो जाए, कार्य करना बंद कर दे तो उसकी सूचना तत्काल अपने उच्चाधिकारी को अवश्य दें। उन्होंने पीठासीन, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदाता अधिकारी के कार्यों के महत्व को विस्तार से बताया। जिसमें मुख्य रूप से पीठासीन अधिकारी के कार्य महत्वपूर्ण होते हैं। पीठासीन अधिकारी अपने डायरी में मतदान के दौरान हर गतिविधियों को दर्ज करते हैं। उन्होंने चैलेंज मत के बारे में बताया कि यदि मतदान अभिकर्ता किसी मतदाता की पहचान को चुनौती देता है तो उससे ₹2 जमा करा लेगें और उसकी जांच कर जांचोपरांत यदि चुनौतियां स्वीकार होती है तो मतदाता मत देगा एवं ₹2 जप्त होगा यदि चुनौती सही पाई जाती है तो ₹2 वापस होगा और संबंधित को पुलिस के हवाले सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार समस्त मतदाता अधिकारी अपने मोबाइल में प्ले स्टोर से केवाईसी एप, सीवीजीए एप, वोटर हेल्पलाइन एप, पी डब्लू डी एप डाउनलोड करेंगे। इंजीनियर विद्यासागर मिश्रा द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट एवं बैलेट मशीनों के बारे में मास्टर ट्रेनरो को दिखाकर बताया गया कि किस प्रकार से मशीनों को जोड़ना तथा उनका क्या क्या कार्य है। मशीनों के कार्यों को भी दिखाया गया, तथा मतदान समाप्त होने के पश्चात किस तरह से मशीन सीलबंद करना है उसे भी बताया एवं दिखाया गया। उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय कुमार गौतम, जिला विकास अधिकारी उमेश तिवारी सहित मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।
