अपना जिला

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत ऋण हेतु शिक्षित युवा करें आवेदक

मऊ । मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत जनपद के शिक्षित युवाओं एवं युवतियों को उद्योग स्थापनार्थ एवं सेवा क्षेत्र हेतु ऋण प्राप्ति के निमित्त आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। इसके अन्तर्गत वस्त्रोद्योग के आवेदकों को विशेष वरियता प्रदान किया जायेगा। आरक्षण नियमानुसार देय है। इसके आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किये जा सकते हैं। आवेदन जमा करने की अन्तिम तिथि 06 अगस्त,2018 के सायं 05ः00 बजे तक जमा किया जा सकता है। उक्त योजना में पात्रता हेतु अभ्यर्थी का हा0स्कूल पास तथा उम्र 18 से 40 के मध्य होना आवश्यक है। अभ्यर्थी किसी वित्तीय संस्था का बकायेदार नहीं हीोना चाहिए। योजनान्तर्गत उद्योग एवं सेवा क्षेत्र हेतु 25 प्रतिशत अनुदान नियमानुसार अनुमन्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *