मऊ पुलिस ने किया 04 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार, चोरी की 13 बाइक बरामद
मऊ। जनपद में वाहन चोरी एवं अन्य अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ द्वारा एक बृहद अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में मऊ पुलिस ने दो अलग अलग थाना अंतर्गत 04 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 13 बाईक बरामद किया है तथा वाहन चोरों में एक 25,000 के इनानिया को भी गिरफ्तार किया है।
इसी क्रम में सीओ नगर राजकुमार द्वारा एक एन्टी थेफ्ट टीम (वाहन चोरी निरोधक दल) का गठन किया गया । उक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली ,थाना दक्षिण टोला एवं क्राईम ब्रांच के सहयोग से भौतिक एवं वैज्ञानिक संसाधनो का प्रयोग करते हुए 10 मोटर साईकिल के साथ तीन शातिर वाहन चोरो को मण्डी समिति थाना कोतवाली मऊ के पास से दिनांक 14.07.18 को सायंकाल गिरफ्तार किया गया । पकड़ गये अभियुक्त दीपक गिरी के विरुद्ध जनपद मऊ में विभिन्न थानो से वाहन चोरी के अनेक अभियोग पंजीकृत है ।,दीपक गिरी थाना सरायलखन्सी के गैगेस्टर अधिनियम का वांछित अभियुक्त है । इतना ही नहींं अभियुक्त दीपक गिरी के ऊपर 25000/ रु0 का पुरष्कार भी घोषित किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछ-ताछ में पुलिस को वाहन चोरी एवं वाहन विक्रय करने वाले एक बड़े नेटवर्क का पता चला है । इस नेटवर्क में जनपद मऊ ,जनपद गाजीपुर एवं आजमगढ़ के कई युवक शामिल है । चिन्हित अभियुक्तो को गिरफ्तार करने एवं वाहन बरामदगी हेतु पुलिस की तीन टीमे प्रयासरत है। गिरफ्तार अभियुक्तगण अपने मंहगे शौक जैसे कपड़े ,जूते लेटेस्ट मोवाईल फोन एवं गर्ल फ्रेन्ड को अपनी मंहगे गिफ्ट देने हेतु इन चोरियों को अन्जाम देते थे। चोरी के उपरान्त इन मोटर साईकिलों को 5000 से 10000 रुपये तक में बेच दिया जाता था ।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण-
1. दीपक गिरी (इनामिया) पुत्र अवधेश निवासी भटौली खुरहट थाना रानीपुर मऊ।
2. आकिब पुत्र फखरुद्दीन निवासी मदनपुरा थाना दक्षिणटोला मऊ।
3. अतुल चौहान उर्फ अजय पुत्र भोला चौहान निवासी आदेडीह थाना सरायलखंसी मऊ।
बरामदगी-
1. हीरो ग्लैमर (बिना नम्बर)।
2. सूपर स्प्लेंण्डर (यूपी 61 आई 3969)।
3. हीरो होण्डा स्प्लेंडर (यूपी 60 सी 419)।
4. सूपर स्प्लेंण्डर (यूपी 54 एन 8858)।
5. सूपर स्प्लेंण्डर (बिना नम्बर)।
6. टीवीएस वेक्टर (यूपी 54 सी 1654)।
7. हीरोहोण्डा स्प्लेंडर प्लस (यूपी 54 डी 7575)।
8. हीरो होण्डा सीडी डान (यूपी 54 डी 8408)।
9. एलएमएल फ्रीडम (यूपी 54 जी 0768)।
10. हीरो होण्डा डिलक्स (अपठनीय)।
उल्लेखनीय है कि इनामिया अभियुक्त दीपक गिरी के विरुद्ध जनपद में कई अभियोग पंजीकृत हैं तथा गैंगेस्टर में वांछित अभियुक्त है।
अभियुक्त दीपक गिरी का अपराधिक इतिहास निम्नवत है –
1. मु0अ0स0 45/18 धारा 41/411/413/414/419/420/467/468/471भा0द0वि0 थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ।
2. मु0अ0स0 56/18 धारा 3(1) यू0पी0 गैगैस्टर एक्ट (वांछित इनाम 25000 रु0 ) थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ।
3. मु0अ0स0 119/17 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ।
4. अन्य मुकदमों के सम्बन्ध में पता लगया जा रहा है ।
गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-
1. शिशिर त्रिवेदी प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर,
2. धीरेन्द्र श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक थाना दक्षिण टोला,
3. अमित कुमार मिश्र प्रभारी स्वाट टीम प्रथम,
4. विनोद कुमार तिवारी चौकी प्रभारी खीरीबाग थाना कोतवाली नगर,
5.उप निरीक्षक ब्रह्मदीन पाण्डेय
6. उ0नि0 विनय कुमार सिंह चौकी प्रभारी भीटी
7.आरक्षी शीतला प्रसाद कुशवाहा थाना कोतवाली नगर,
8. आरक्षी विकाश यादव थाना कोतवाली नगर,
9. आरक्षी अरविन्द कुमार गुप्ता थाना कोतवाली नगर,
10. आरक्षी विकाश रंजन थाना कोतवाली नगर ,
11. आरक्षी अजय कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर ,
12. आरक्षी जवाहिर सरोज स्वाट टीम प्रथम ,
13. आरक्षी यादव स्वाट टीम प्रथम ,
14. आरक्षी तौशिफ खां स्वाट टीम प्रथम ,
15. आरक्षी महेन्द्र कुमार स्वाट टीम प्रथम,
16. आरक्षी विवेक पाण्डेय स्वाट टीम प्रथम,
17. आरक्षी संजय सिंह स्वाट टीम प्रथम,
18. आरक्षी अमृतान्शु सर्विलांश सेल,
19. आरक्षी अजय यादव स्वाट टीम प्रथम ,
20. आरक्षी श्याम सुन्दर थाना दक्षिण टोला
21. आरक्षी आदेश कुमार थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्साहवर्धन हेतु पुलिसकर्मीयों की टीम को 5000/- रु0 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।
दोहरीघाट पुलिस की सफलता…
उधर थाना दोहरीघाट क्षेत्रान्तर्गत उप निरीक्षक सुखराम यादव मय हमराहियान के देखभाल क्षेत्र के दौरान सोमवार को जरिये मुखबिर की सूचना पर रामपुर धनौली से एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर कब्जे से 03 अदद चोरी की मोटरसाईकिल बरामद किया गया । पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम मोनू विश्वकर्मा पुत्र सुबाष विश्वकर्मा निवासी नवापुरा थाना दोहरीघाट मऊ बताया। उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 206/18 धारा 41/411/413/414/419/420/467/468/471 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त-
1.मोनू विश्वकर्मा पुत्र सुबाष विश्वकर्मा निवासी नवापुरा थाना दोहरीघाट मऊ।
बरामदगी-
1.हीरो होण्डा डीलक्स (यू0पी053 सीबी 0916)
2. हीरो होण्डा सुपर स्पलेण्डर (बिना नम्बर)
3.बजाज पल्सर (यू0पी053 एपी 3449)

