अपना जिला

आजमगढ़ : बाजार में लग सकता है फिर लाँक डाउन का ताला..?

■ एक साथ 15 पाँजिटिप मिलने से मचा हड़कंप

(सूरज जायसवाल)
लंबे समय से कोरोना वायरस को लेकर लाँक डाउन झेल चल रहे लोगो के लिए जिला प्रशासन ने इधर कुछ रियायतें दे जरूर रखी थी। पर लाँक डाउन को लेकर जिला प्रशासन अब यू-टर्न लेने के मूड मे भी दिख रही है? यानी कि एक बार फिर अपना आजमगढ़ शक्त लाँक डाउन के घेरे में देखा जा सकता है ! कोरोना वायरस से संक्रमित एक साथ 15 मरीज मिलने के चलते यहां हड़कम मच गया है। इसे लेकर जिले में संक्रमितों की संख्या अब 30 तक पहुंच गयी। अभी तक यहां सिर्फ एक दो मरीजों की ही पुष्टि होते देखा गया, पर आज एक साथ 15 मरीजों की पुष्टि होने के चलते यह जनपद भी अब रेड जोन के बेडो़ में खड़ा हो चुका है ? जिन जिलों में 10 से 15 कोरोना पाँजिटिप पाये गये वहा उसे रेड घोषित किया जा चुका है। इसी प्रकार यहां भी अब रेड जोन की तलवार लटकती दिखाई दे रही है। जहानागंज, मेहनाजपुर, देवगांव, बरदह, फूलपुर और आजमगढ़ थाना क्षेत्रों के गांव से कोरोना वायरस पाँजिटिप के 15 की पुष्टि हो चुकी है। यह वह संक्रमित है, जो प्रशासन के अभिलेखों से गुजरे हैं। कई तो घर भी सीधे पहुंच गए। अब इनके अन्दर संक्रमण है कि नहीं। इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है।
आज आज भी कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है वह सभी प्रवासी मजदूर बताए जा रहे हैं। बाहर से आ रहे प्रवासी मजदूरों पर फोकस रखने की जरूत है। सोशल डिस्टेंस का पालन सभी को सख्ती से करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *