Uncategorized

अंतर्जनपदीय लुटेरों के खिलाफ उभांव पुलिस ने की गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही

बिल्थरारोड/बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में जिले में अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उभांव पुलिस ने मंगलवार को अंतर्जनपदीय लुटेरों के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पिछले 12 अगस्त को बिल्थरारोड नपं अध्यक्ष के बड़े भाई के साथ सरेशाम हुई लूट के मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। उभांव एसएचओ राजेश कुमार सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार शिवपुरी थाना दुबहर निवासी  नन्हे दुबे प्रेम शंकर दुबे पुत्र स्वर्गीय सत्यदेव दुबे की अगुवाई में गैंग के सक्रिय सदस्य अविनाश पांडेय पुत्र दिनेश पांडेय निवासी  टीकमपुर थाना कोतवाली जनपद बलिया,  अभिषेक ओझा उर्फ  मनजीत पुत्र तारकेश्वर निवासी नगमा टीका थाना गड़वार, मोहन राय पुत्र सुनील राय निवासी देवकली थाना सुखपुरा विभिन्न जनपदों में लूट की घटना को अंजाम देने का कार्य करते थे। पिछले 12 अगस्त 18 की देर शाम बिल्थरारोड नगर में उनके द्वारा नपं अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त के व्यवसायी भाई अरुण कुमार को असलहे के दम पर आतंकित कर रुपए लूटने की घटना को अंजाम देने का कार्य किया गया था। पुलिस ने इस मामले में  उक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाब रही थी। मंगलवार को उभांव एसएचओ द्वारा इनके विरुद्ध धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत अभियोग पंजीकृत कर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *