ट्रैक्टर ट्राली व स्कूल बस की टक्कर में आधा दर्जन छात्र-छात्राएं सहित ड्राइवर घायल
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सिकटिया ओवर ब्रिज पर वृहस्पतिवार की सुबह स्कूल बस व ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में ड्राइवर सहित आधा दर्जन छात्र-छात्राएं गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना की मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने सभी घायल छात्र-छात्राओं को एम्बुलेंस के माध्यम से प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया, जहाँ सभी का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा कि गुरुवार की सुबह सनबीम स्कूल की बस छात्र-छात्राओं को लेकर सनबीम स्कूल छोड़ने जा रही थी। बस जैसे ही सिकटिया ओवरब्रिज पर पहुँची ही थी कि सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली का अचानक पिछला हिस्सा निकल गया। जिसे बचाने के चक्कर मे स्कूल बस व ट्रैक्टर ट्राली की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर होने से ड्राइवर दीपचन्द 35 वर्ष सहित बस में सवार श्रेयांश कक्षा 01, वैभवी कक्षा 04 बी, स्वाती कुमारी कक्षा 10, सुदीप्ति कक्षा 04 ए, अरुण, शुभदीप गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद घटना स्थल पर भारी संख्या के भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ सभी का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को हुई तो वह अपने-अपने बच्चे को देखने के अस्पताल पहुँच चुके है। ट्रैक्टर और ट्राली को जोड़ने वाला धुर्रा टूटने के कारण ट्राली के अचानक बस के सामने आ जाने के कारण हुआ यह हादसा और भी गंभीर हो सकता था। लेकिन होते होते बच गया। घायल बच्चों के परिवार जनों का अपने बच्चों को देख कर बुरा हाल है।

