चर्चा में

व्यापारी मेले को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय, शामिल होंगे अमित शाह व योगी

मऊ। देश एवं प्रदेश के करोड़ों व्यापारियों के प्रेरणा के केन्द्र बिन्दु कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के पहल पर प्रस्तावित लखनऊ में व्यापारी मेले में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं उपस्थित रहेंगे। यह बातें वैश्य समाज के समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय केशरी जी एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं मऊ जिले के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी जी के नीजी सचिव कुॅवर केशरवानी जी ने बताया। समीक्षा बैठक के दौरान यह भी बताया गया कि व्यापारी मेले के दौरान व्यापारियों की सभी प्रकार की समस्याओं को भी सुना जाएगा।

तदक्रम में अजय केशरी जी प्रदेश अध्यक्ष वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के कुशल नेतृत्व में आजमगढ़ मंडल से मऊ, आजमगढ़ व बलिया के व्यापारी अपनी जोरदार उपस्थिति से लखनऊ की सरजमीं पर व्यापारी मेले को ऐतिहासिक बनाने के लिए कृत संकल्पित हैं।
समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल, मण्डल अध्यक्ष विपिन बरनवाल, जिलाध्यक्ष भगवान दास गुप्ता, मण्डल महामंत्री मनोज गुप्ता (पूर्व चेयरमैन), विनोद गुप्ता सभासद, महामंत्री अनुराग बरनवाल सोनू, राजेन्द्र अग्रवाल जी, रवि सिन्धी, राजकृष्ण दास अग्रवाल एडवोकेट रविन्द्र गुप्ता अध्यक्ष बलिया अखिलेश मद्धेशिया जिला सचिव संजय गुप्ता एडवोकेट, आनन्द बरनवाल अध्यक्ष व्यापार मण्डल नदवासराय, गिरिशचन्द गुप्ता, विजय बरनवाल, बाजार प्रमुख फ्रुटी बरनवाल, बाजार प्रमुख अजय गुप्ता एवं सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *